राहुल भेके के निर्णायक गोल की मदद से बेंगलुरु एफसी ने शुक्रवार को एफसी पुणे सिटी पर शानदार जीत दर्ज की। बेंगलुरु के श्री कांतिरावा स्टेडियम में खेले गए आईएसएस मुकाबले में बेंगलुरू एफसी ने पुणे को 2-1 से मात दी। राहुल ने आखिरी के 88वें मिनट में शानदार गोल किया। इस जीत के साथ ही बेंगलुरु अंकतालिका में 22 अंकों के साथ शीर्ष पर मौजूद है।
बेंगलुरू ने 11वें मिनट में उदांता सिंह के गोल से 1-0 की बढ़त हासिल कर ली थी, लेकिन भिके ने 15वें मिनट में आत्मघाती गोल कर पुणे को बराबरी दिला दी। इसके बाद अगले 73 मिनट तक कोई गोल नहीं हुआ।
बेंगलुरु की टीम भिके की गलती के कारण अपने घरेलू मैदान पर अंक बांटने को मजबूर दिखायी दे रही थी। ऐसे मौके पर भिके ने 88वें मिनट में निर्णायक गोल दाग दिया। इस मैच से मिले तीन अंक के साथ बेंगलुरु के आठ मैचों से 22 अंक हो गए हैं और उसने दूसरे स्थान पर काबिज एफसी गोवा पर पर पांच अंकों की बढ़त बना ली है। आईएसएल में यह बेंगलुरू की सातवीं जीत है। वहीं, पुणे की 10 मैचों में यह सातवीं हार है। वह अंक तालिका में वह 9वें स्थान पर है।