आई लीग में शनिवार को क्वेस ईस्ट बंगाल ने एकतरफे मुकाबले में शानदार जीत दर्ज की। इंफाल के खुमान लंपक स्टेडियम में खेले गए इस मैच में ईस्ट बंगाल ने नेरोका एफसी को 2-0 से करारी शिकस्त दी। पूरे मुकाबले में क्वेस ईस्ट बंगाल, नेरोका पर पूरी तरह से हावी रही।
पहले हाफ के शुरुआत में ही ईस्ट बंगाल ने 1-0 की बढ़त बना ली। उसके तरफ से एनरिक एसक्वेडा ने 10 मिनट में शानदार गोल किया। इसके बाद 48वें मिनट उन्होंने एक और गोलकर टीम को 2-0 की बढ़त दिलाई।
इसके बाद नेरोका की टीम पूरी तरह से दबाव में आ गई और मुकाबले में वापसी नहीं कर पाई। इसके साथ ही इस एकतरफे मुकाबले में नेरोका को 0-2 से हार का सामना करना पड़ा।