फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्सेलिनो के दो गोल से पुणे सिटी ने चेन्नई को 2-1 से हराया

Sat, 02 Feb 2019 11:30 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
fc pune city
विज्ञापन

एफसी पुणे सिटी ने मार्सेलिनो के दो गोल की बदौलत शनिवार को नेहरू स्टेडियम में आयोजित इंडियन सुपर लीग के मैच में चेन्नईयिन एफसी को 2-1 से शिकस्त दी। 

विज्ञापन


इस जीत ने उसकी प्लेआफ में क्वालीफाई करने की उम्मीद बढ़ा दी। पुणे सिटी तालिका में 13 मैच में 14 अंक लेकर सातवें स्थान पर है जबकि गत चैम्पियन चेन्नईयिन 14 मैचों में इस सत्र की 11वीं हार के बाद पांच अंक से अंतिम स्थान पर बना हुआ है।

पहला हाफ गोलरहित रहा जबकि दूसरे हाफ में सीके विनीत ने 55वें मिनट में मेजबान टीम को 1-0 से आगे कर दिया, लेकिन पुणे ने जल्द ही मार्सेलिनो के दो गोल की बदौलत वापसी की। उन्होंने 59वें और 60वें मिनट में गोल दागे। इनपुट-भाषा

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें