फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UEFA Super Cup: पीएसजी ने यूईएफए सुपर कप जीता, फाइनल में पेनल्टी शूटआउट में टॉटेनहैम को हराया

Thu, 14 Aug 2025 11:18 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस

सार

पीएसजी ने इस साल चैंपियंस लीग,लीग 1 और कूप डी फ्रांस का तिहरा खिताब जीता था। उसने जनवरी में ट्रॉफी डेस चैंपियंस भी जीता था।
विज्ञापन
पीएसजी की टीम - फोटो : Twitter PSG
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चैंपियंस लीग के चैंपियन पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) ने अपना स्वप्निल अभियान जारी रखते हुए बुधवार को पेनल्टी शूटआउट में टॉटेनहैम को हराकर यूईएफए सुपर कप जीत लिया। यह फ्रांस के इस फुटबॉल क्लब की इस साल में पांचवी ट्रॉफी है।
विज्ञापन


नूनो मेंडेस ने शूटआउट में निर्णायक स्पॉट किक को गोल में बदलकर पीएसजी की शानदार वापसी को अंजाम तक पहुंचा। पीएसजी की जीत एक समय असंभव लग रही थी क्योंकि चैंपियंस लीग और यूरोपा लीग के विजेताओं के बीच खेले गए इस वार्षिक मैच में टॉटेनहैम निर्धारित समय के 85वें मिनट तक 2-0 से आगे चल रहा था।



ली कांग-इन ने निचले कोने में जोरदार शॉट लगाकर पीएसजी के लिए पहला गोल किया जबकि उनके साथी खिलाड़ी गोंकालो रामोस ने इंजरी टाइम के चौथे मिनट में बराबरी का गोल दागकर उडीन के स्टेडियो फ्रीउली में खेले गए इस रोमांचक मैच में स्कोर 2-2 कर दिया।
विज्ञापन


पेनल्टी शूटआउट में पीएसजी के लिए विटिना पहले प्रयास में चूक गए। इसके बाद टॉटेनहैम शूटआउट में 2-0 की बढ़त बनाकर फिर से उलटफेर करने की स्थिति में आ गया। लेकिन उसके खिलाड़ी मिकी वैन डे वेन और मैथिस टेल पेनल्टी को गोल में नहीं बदल पाए जबकि पीएसजी ने लगातार चार पेनल्टी गोल में बदली।
विज्ञापन



पीएसजी ने इस साल चैंपियंस लीग,लीग 1 और कूप डी फ़्रांस का तिहरा ख़िताब जीता था। उसने जनवरी में ट्रॉफी डेस चैंपियंस भी जीता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें