फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेमार के लिए पीएसजी ने ठुकराया रियल मैड्रिड के 796 करोड़ रुपए का ऑफर

Thu, 22 Aug 2019 08:37 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
नेमार - फोटो : social media
विज्ञापन

ब्राजील के स्टार फुटबॉलर नेमार का पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) को छोड़ने इंतजार बढ़ता जा रहा है। बार्सिलोना के बाद पीएसजी ने रियल मैड्रिड का नेमार को खरीदने का ऑफर ठुकारा दिया है। रियल ने नेमार के लिए करीब 796 करोड़ रुपये (100 मिलियन यूरो) और तीन खिलाड़ी देने की पेशकश की थी। इन खिलाड़ियों में गेरेथ बेल, जेम्स रोड्रिगेज और गोलकीपर केलोर नवास शामिल थे। पीएसजी का कहना है कि इस प्रस्ताव की कीमत उनकी अपेक्षाओं के अनुरूप नहीं है। पीएसजी ने दो साल पहले नेमार को बार्सिलोना से करीब 1768 करोड़ रुपये (222 मिलियन यूरो) में खरीदा था। तब नेमार दुनिया के सबसे महंगे फुटबॉलर बने थे। पीएसजी नेमार को उसी कीमत पर बेचना चाहता है। बार्सिलोना, रियल के अलावा अब जुवेंटस भी नेमार को अपने साथ जोड़ने की दौड़ में शामिल हो गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें