खेल मंत्री किरेन रिजिजू और पूर्व भारतीय फुटबॉल कप्तान बाईचुंग भूटिया ने बुधवार को ‘ओप-ब्लू फ्रीडम’ के दिल्ली चरण की शुरुआत की की। ओप-ब्लू फ्रीडम एक ऐसा अभियान है जिसमें सशस्त्र बलों का अनुभवी समूह खेल में दिलचस्पी लेने वाले लोगों को आत्मरक्षा और विपरीत प्राकृतिक परिस्थितियों से निपटने की ट्रेनिंग मुहैया कराता है। इसमें लोगों के लिए स्कूबा डाइविंग कार्यक्रम शामिल है।
रिजिजू ने कहा, ‘मैं आज इस ओप-ब्लू फ्रीडम डाइव का हिस्सा बनकर खुश हूं। मैं देशवासियों को इस एडवेंचर खेल के बारे में जागरूक करना चाहता हूं।’ चंडीगढ़ चरण में सफलता के बाद एक ग्रुप ने यहां एसपीएम तैराकी पूल परिसर में डाइविंग की।