फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएसजी ने दर्ज की घर में सबसे बड़ी जीत, गुइनगैंप को 9-0 से रौंदा 

Sun, 20 Jan 2019 10:54 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
kylian mbappe - फोटो : file photo
विज्ञापन

कायलियन मबापे और एडिसन कवानी की शानदार हैट्रिक से पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) ने लीग वन में गुइनगैंप को एकतरफा मुकाबले में 9-0 से रौंदकर घर में अपनी सबसे बड़ी जीत दर्ज की।

विज्ञापन


लगातार छठे रिकॉर्ड लीग खिताब की ओर बढ़ रहे पीएसजी ने तालिका में सबसे निचले पायदान पर चल रहे गुइनगैंप को कोई मौका नहीं दिया। तालिका में शीर्ष पर चल रहे पीएसजी की यह 19 मैचों में 17वीं जीत है। उसने इस सत्र में कोई भी मैच गंवाया नहीं है।   

रिकॉर्ड की बराबरी से चूका
पीएसजी ने इससे पहले घर में सबसे बड़ी जीत पिछले साल डिजॉन पर 8-0 से दर्ज की थी। हालांकि टीम एक गोल से अपनी सबसे बड़ी जीत (10-0) की बराबरी से चूक गई जो उसने 1994 में फ्रेंच कप में कोटे पर दर्ज की थी। 
विज्ञापन


नेमार ने भी दागे दो गोल
मबापे (37वें, 45वें व 80वें मिनट) और कवानी (59वें, 66वें, 75वें मिनट) के अलावा नेमार (11वें, 68वें मिनट) ने भी दो गोल दागे। एक गोल थॉमस (83वें मिनट) ने किया। 

कैसेमिरो और मोदरिच के दम पर जीता रियल मैड्रिड     
कैसेमिरो और लुका मोदरिच के शानदार गोल से रियल मैड्रिड ने ला लीगा में सेविला को 2-0 से मात देकर खिताब की अपनी उम्मीदें कायम रखी हैं। इस जीत के साथ रियल मैड्रिड अंकतालिका में 36 अंकों के साथ तीसरे नंबर पर पहुंच गया है।

रियल और शीर्ष पर चल रहे बार्सिलोना (43)  के बीच अब सात अंकों का फासला रह गया है। हुइसका को 3-0 से हराने वाला एटलेटिको मैड्रिड 41 अंकों के साथ दूसरे नंबर पर है। पहला हाफ गोल रहित ड्रॉ रहने के बाद कैसेमिरो ने 78वें और मोदरिच ने 90+2 मिनट में गोल किए। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें