'गेम ओवर इस्राइल' के लगे नारे
सरकारी प्रसारक 'एनआरके' के मुताबिक करीब हजार प्रदर्शनकारी उलेवाल स्टेडियम पहुंचे थे। शांतिपूर्ण मार्च के दौरान प्रदर्शनकारियों ने 'दूतावास बंद करो' और 'गेम ओवर इस्राइल' जैसे नारे लगाए। कुछ लोगों ने लाल कार्ड उठाकर इस्राइल के खिलाफ प्रतीकात्मक विरोध दर्ज कराया।
सुरक्षा बढ़ाई गई, सीटें खाली रखी गईं
संभावित सुरक्षा जोखिमों को देखते हुए पुलिस ने स्टेडियम के चारों ओर सुरक्षा घेरा बना दिया था। दर्शकों की कुल संख्या करीब 22,000 रही, जबकि सुरक्षा कारणों से 3,000 सीटें खाली रखी गईं, विशेष रूप से वे सीटें जो इस्राइल प्रशंसकों के पास थीं।
स्टेडियम के भीतर भी विरोध जारी
मैच शुरू होने के बाद भी कुछ दर्शक बाहर विरोध करते रहे। स्टेडियम के अंदर फलीस्तीन का झंडा फहराया गया और 'बच्चों को जीने दो' लिखा एक बैनर दिखाया गया। कई दर्शकों ने इस्राइल के राष्ट्रगान के दौरान हूटिंग की और लाल कार्ड लहराए। पहले हाफ में एक व्यक्ति 'फ्री गाजा' लिखी टी-शर्ट पहनकर मैदान में दौड़ गया।