फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cristiano Ronaldo Football 1st Billionaire: क्रिस्टियानो रोनाल्डो बने पहले अरबपति फुटबॉलर, मेसी को पीछे छोड़ा

Wed, 08 Oct 2025 12:37 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन

सार

रोनाल्डो की कमाई का सबसे बड़ा हिस्सा उनके वेतन से आया है। यूरोप में उनका वेतन मेसी के बराबर था, लेकिन 2023 में जब उन्होंने सऊदी अरब के अल नास्र क्लब से साइन किया, तो उनकी कमाई में बड़ा अंतर आया।
विज्ञापन
रोनाल्डो और मेसी - फोटो : FIFA.COM
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फुटबॉल के सुपरस्टार क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने अपने करियर में एक और कीर्तिमान स्थापित किया है। इस बार यह रिकॉर्ड गोल्स या ट्रॉफी के लिए नहीं, बल्कि उनकी बैंक बैलेंस के लिए है। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर इंडेक्स के मुताबिक, रोनाल्डो की कुल संपत्ति 1.4 बिलियन यूएस डॉलर (लगभग 11,50,00,00,000 रुपये) आंकी गई है, जिससे वह फुटबॉल के पहले अरबपति खिलाड़ी बन गए हैं।
विज्ञापन


ब्लूमबर्ग ने कहा कि यह पहली बार है जब रोनाल्डो की संपत्ति इस इंडेक्स में शामिल की गई है। इस मूल्यांकन ने उन्हें विश्व फुटबॉल का सबसे अधिक कमाई करने वाला खिलाड़ी बना दिया। इस मामले में उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी लियोनेल मेसी को काफी पीछे छोड़ दिया। 

वेतन और क्लब करियर
रोनाल्डो की कमाई का सबसे बड़ा हिस्सा उनके वेतन से आया है। यूरोप में उनका वेतन मेसी के बराबर था, लेकिन 2023 में जब उन्होंने सऊदी अरब के अल नास्र क्लब से साइन किया, तो उनकी कमाई में बड़ा अंतर आया। इस सौदे के तहत उन्हें कर-मुक्त 200 यूएस डॉलर मिलियन वार्षिक वेतन और बोनस के रूप में मिले, साथ ही 30 मिलियन यूएस डॉलर का साइनिंग बोनस भी शामिल था। ब्लूमबर्ग के मुताबिक, 2002 से 2023 तक रोनाल्डो ने कुल 550 मिलियन यूएस डॉलर से अधिक वेतन कमाया।

ब्रांड एंडोर्समेंट्स और व्यावसायिक निवेश
रोनाल्डो की कमाई का दूसरा स्तंभ एंडोर्समेंट्स हैं। नाइकी के साथ उनका दस साल का समझौता उन्हें सालाना लगभग 18 मिलियन यूएस डॉलर आमदनी देता है। इसके अलावा अरमानी और कैस्ट्रोल जैसे ब्रांड्स के साथ साझेदारियों से उनकी कुल संपत्ति में लगभग 175 मिलियन यूएस डॉलर का इजाफा हुआ है।

उन्होंने अपने सीआर-7 (CR7) ब्रांड के तहत होटल, जिम, और फैशन में भी अपनी पहचान बनाई है। इसके अलावा रोनाल्डो के पास कई लग्जरी प्रॉपर्टीज हैं, जिनमें लिस्बन के पास स्थित क्विंटा दा मरिन्हा हाई-एंड गोल्फ रिसॉर्ट की संपत्ति शामिल है, जिसकी कीमत लगभग 20 मिलियन यूरो बताई गई है।

कमाई में मेसी से तुलना
रोनाल्डो के लंबे समय के प्रतिद्वंद्वी लियोनेल मेसी ने अपने करियर में कुल लगभग 600 मिलियन यूएस डॉलर प्री-टैक्स वेतन कमाया है। 2023 में जब मेसी ने इंटर मियामी जॉइन किया, तो उन्हें 20 मिलियन यूएस डॉलर वार्षिक वेतन की गारंटी दी गई। हालांकि, रोनाल्डो की कुल कमाई में उनके ब्रांड एंडोर्समेंट्स और व्यवसायिक निवेशों का बड़ा योगदान है, जो उन्हें मेसी से आगे ले गया।
विज्ञापन

सोशल मीडिया और ग्लोबल प्रभाव
संपत्ति के अलावा, रोनाल्डो की सोशल मीडिया पहुंच भी उनकी वैश्विक लोकप्रियता को दिखाती है। उनके इंस्टाग्राम पर 660 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स हैं, जिससे वह सबसे अधिक फॉलो किए जाने वाले व्यक्ति बन गए हैं। यह दर्शाता है कि उनका प्रभाव केवल फुटबॉल तक सीमित नहीं है, बल्कि ब्रांड एंडोर्समेंट और पॉपुलैरिटी में भी उनकी पकड़ मजबूत है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें