कोरोना का संकट अभी भी दुनियाभर में बरकरार है और इससे होने वाली मौतें भी लगातार जारी है। फिलहाल बोलीविया फुटबॉल महासंघ के 58 वर्षीय अध्यक्ष सेजार सेलिनास की कोविड-19 संक्रमण से जुड़ी समस्याओं के कारण मौत हो गई। वे वहसाल के थे।
दक्षिण अमेरिकी फुटबॉल महासंघ ने अपने सोशल मीडिया चैनल पर रविवार को उनके निधन की जानकारी दी। कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद सेलिनास को इस महीने ला पाज में निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया था।
बोलीविया के क्लब द स्ट्रांगेस्ट के पूर्व अध्यक्ष सेलिनास 2018 में राष्ट्रीय महासंघ के अध्यक्ष बने थे। इस भूमिका से उन्हें दक्षिण अमेरिकी फुटबॉल संस्था कोनमेबोल की कार्यकारी समिति में भी जगह मिली थी।