फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटालियन लीगः रोमा से ड्रॉ खेलकर इंटर मिलान की खिताब की उम्मीदें धूमिल पड़ी

Mon, 20 Jul 2020 03:04 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
फुटबॉल - फोटो : social Media
विज्ञापन

इंटर मिलान की इटालियन फुटबॉल लीग सेरी ए का खिताब जीतने की उम्मीदों को रोमा के खिलाफ 2-2 से ड्रॉ खेलने से करारा झटका लगा। रविवार को खेले गए इस मैच के परिणाम के बाद दूसरे स्थान पर काबिज मिलान शीर्ष पर चल रहे युवेंटस से पांच अंक पीछे हो गया है। युवेंटस अगले मैच में लाजियो पर जीत दर्ज करके रिकार्ड नौवीं बार खिताब जीतने की तरफ मजबूत कदम बढ़ा सकता है। 

विज्ञापन


इससे वह आठ अंक आगे हो जाएगा और उसके बाद केवल चार दौर के मैच होंगे। स्टीफन डि वरिज ने इंटर की तरफ से पहला गोल किया, लेकिन उसके रक्षकों ने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया। रोमा की तरफ से लियोनार्डो स्पाइनजोला और हेनरिक मखितारयन ने गोल करके अपनी टीम को बढ़त दिला दी। ऐसे में रोमेलु लुकाकु ने 88वें मिनट में पेनल्टी पर गोल किया, जिससे इंटर ने मैच ड्रॉ कराया। 

इस बीच गैब्रियल के आत्मघाती गोल और पेनल्टी चूकने से लीस पर दूसरे डिवीजन में खिसकने का खतरा मंडराने लगा है। उसे जेनोआ ने 2-1 से हराया। अब जबकि चार दौर के मैच बचे हैं तब जेनोआ 18वें स्थान पर काबिज लीस से चार अंक आगे हो गया है। ब्रेसिया से 2-1 से हारने के कारण स्पॉल दूसरी डिवीजन में खिसक गया। ब्रेसिया इस जीत के बावजूद रेलीगेशन जोन से नौ अंक पीछे है और उस पर भी दूसरी डिवीजन में खिसकने का खतरा बना हुआ है। अन्य मैचों में नैपोली ने उडिन्से को 2-1 से हराया, जबकि सैंपडोरिया ने पारमा को 3-2 से और फियोरेनटिना ने टोरिनो को 2-0 से पराजित किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें