फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रीमियर लीग में वेतन कटौती के कारण लग सकता है ट्रांसफर पर रोक: नेविल

Tue, 14 Apr 2020 01:09 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
- फोटो : social media
विज्ञापन

मैनचेस्टर युनाइटेड के पूर्व कप्तान गैरी नेविल का मानना है कि प्रीमियर लीग उन क्लबों के खिलाड़ियों के ट्रांसफर पर रोक लगा सकता है जो कोविड-19 महामारी के कारण वेतन में कटौती कर रहे है। इंग्लैंड में घरेलू फुटबाल की शीर्ष लीग की कई टीमों ने अपने खिलाड़ियों से वेतन में 30 प्रतिशत की कटौती का निवेदन किया है। एक अनुमान के मुतबित अगर सत्र पूरा नहीं होगा तो प्रीमियर लीग को 1.2 अरब डालर का नुकसान हो सकता है। कुछ फुटबाल क्लबों ने ब्रिटिश सरकार की योजना का लाभ उठाने के लिए गैर-खिलाड़ी सदस्यों को फर्लों पर भेज दिया। इस योजना के मुताबिक नौकरी गंवाने वाले कर्मचारियों को 2,500 डालर तक वेतन का 80 प्रतिशत मुआवजे के तौर पर मिलने का प्रावधान है। प्रशंसकों और मीडिया से आलोचना के बाद हालांकि लीवरपूल ने इससे जुड़े अपने फैसले को वापस ले लिया।नेविल ने कहा, ‘‘ प्रीमियर लीग में पिछले साल खिलाडियों के ट्रांसफर पर 1.4 अरब डालर खर्च हुआ था। इससे तीन साल पहले हर साल एक अरब डालर से अधिक खर्च हुआ है। ऐसे में अगर मौजूदा खिलाड़ियों के वेतन में 30 प्रतिशत काटौती होती है तो आपको ट्रांसफर पर रोक लगाना होगा।’

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें