फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिवरपूल के दिग्गज केनी कोरोना से पीड़ित, खुद को एकांतवास में रखेंगे

Sun, 12 Apr 2020 05:07 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
केनी डाल्गलिश - फोटो : social media
विज्ञापन

यूरोपियन चैंपियन लिवरपूल के दिग्गज फुटबॉलर सर केनी डाल्गलिश का कोरोना वायरस का टेस्ट पॉजीटिव पाया गया है, हालांकि उनमें प्राथमिक लक्षण नहीं पाए गए थे। स्काटलैंड के 69 वर्षीय पूर्व फुटबॉलर को अस्वस्थ होने पर बुधवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। साथ ही उनका कोविड-19 टेस्ट भी कर लिया गया। हालांकि अस्पताल में भर्ती होने से पहले, केनी ने अपने परिवार के साथ मिलकर सलाह की थी कि वह ज्यादा समय तक खुद को एकांतवास में रखेंगे। वह जल्द ही घर लौटने के लिए उत्साहित हैं।’

विज्ञापन


पहले सेलेटिक का हिस्सा रहे केनी ने टीम को चार बार स्काटिश लीग जिताने में मदद की। उसके बाद 1977 में वह लिवरपूल में शामिल हो गए थे।   

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें