फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Premier League: कोरोना के कारण 10 मैच स्थगित होने के बावजूद जारी रहेगी लीग, 16 प्रतिशत फुटबॉलरों ने नहीं लगवाया टीका 

Tue, 21 Dec 2021 11:44 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन

सार

इटली और स्पेन की लीगों के 90 प्रतिशत से अधिक खिलाड़ियों को दोनों टीके लग चुके हैं लेकिन प्रीमियर लीग के 77 प्रतिशत खिलाड़ियों को ही दोनों डोज लगी है। 
विज्ञापन
इंग्लिश प्रीमियर लीग - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिछले सप्ताह कोरोना संक्रमण के कारण दस मैच स्थगित होने के बावजूद प्रीमियर लीग फुटबॉल क्लबों ने इस सत्र को बीच में नहीं रोकने का फैसला किया है। इटली और स्पेन की लीगों के 90 प्रतिशत से अधिक खिलाड़ियों को दोनों टीके लग चुके हैं लेकिन प्रीमियर लीग के 77 प्रतिशत खिलाड़ियों को ही दोनों डोज लगी है। 
विज्ञापन


लीग ने यह भी बताया कि 16 प्रतिशत खिलाड़ियों ने एक डोज भी नहीं लगवाई है। पिछले सप्ताह लीग के खिलाड़ियों और स्टाफ में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़कर 42 से 90 हो गए। ब्रिटेन में पिछले चार में से तीन दिन रोजाना 90000 से अधिक मामले सामने आए हैं। सप्ताह के अंत में दस में से छह मैच रद्द होने के बाद प्रीमियर लीग क्लबों की सोमवार को वर्चुअल बैठक हुई।

लीग ने कहा- हम जानते हैं कि कई क्लब कोरोना संक्रमण की चुनौतियों का सामना कर रहे हैं लेकिन लीग का सामूहिक इरादा मौजूदा सत्र को जारी रखने का है । सभी की सुरक्षा और स्वास्थ्य हमारी प्राथमिकता रहेगी। हम प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करेंगे। हम सभी खिलाड़ियों और स्टाफ का टीकाकरण पूरा कराने के लिए क्लबों के साथ मिलकर काम करते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें