फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगामी आई लीग सत्र में हो सकती हैं दिल्ली की दो टीमें: पटेल

Tue, 04 Aug 2020 08:23 AM IST
योगेश साहू स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) के अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल ने कहा कि आगामी आई लीग सत्र में दिल्ली की दो टीमें हो सकती हैं। एआईएफएफ ने हाल ही में दिल्ली, रांची, जयपुर, जोधपुर, भोपाल, लखनऊ और अहमदाबाद जैसे शहरों से बोलियां मंगवाई हैं जो आई लीग में नहीं हैं।

विज्ञापन


आई लीग के पिछले सत्र में 11 क्लब थे जिनमें एआईएफएफ की डेवलपमेंटल टीम इंडियन एरोज शामिल है। गत चैंपियन मोहन बागान का हालांकि एटीके में विलय हो गया है। वह अगले सत्र से इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) में खेलेगा। पटेल ने भारतीय कप्तान सुनील छेत्री के 36वें जन्मदिन पर दिल्ली फुटबॉल द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में यह बात कही। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें