फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sunil Chhetri Birthday: भारतीय फुटबॉल का पोस्टर बॉय, जो पिछले 15 वर्षोंं से धूम मचा रहा है

Mon, 03 Aug 2020 02:16 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
sunil chhetri
विज्ञापन

भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री आज अपना 36वां जन्मदिन मना रहे हैं। सैनिक परिवार में जन्में छेत्री भारतीय फुटबॉल के पोस्टर बॉय हैं। उन्होंने भारत के लिए सबसे ज्यादा फुटबॉल मैच (115) खेले हैं और 72 अंतरराष्ट्रीय गोल दागे हैं।

विज्ञापन


तीन अगस्त 1984 को हैदराबाद के सिकंदराबाद में जन्मे छेत्री भारतीय फुटबॉल का वो नाम हैं, जो मजबूती के साथ इस खेल में पिछले डेढ़ दशक से खड़ा है। सुनील छेत्री सक्रिय पुरुष खिलाड़ियों के बीच अंतरराष्ट्रीय मैचों में दूसरे सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी हैं। इनसे आगे सिर्फ दिग्गज स्ट्राइकर क्रिस्टियानो रोनाल्डो हैं।क्लब और इंटरनेशनल मैचों को मिलाकर छेत्री ने कुल 388 मैचों में 206 गोल दागे हैं। 

उन्होंने 2005 में पाकिस्तान के खिलाफ क्वेटा में एक दोस्ताना मैच के जरिए अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में पदार्पण किया था। छेत्री ने एक कार्यक्रम में कहा था , ‘देश के लिए 15 साल खेलना खुशकिस्मती है। शायद तीन चार साल और खेल सकूं तो करीब 20 साल हो जाएंगे। किसने सोचा था कि 20 साल तक खेल सकूंगा। यह सपने जैसा है।’ छेत्री ने अपने करियर में भारतीय राष्ट्रीय टीम के अलावा मोहन बगान, बेंगलुरु एफसी, कंसास सिटी विजार्ड के भी लिए खेला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें