फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूरो कप: वेल्स को 2-0 से हराकर फाइनल में पुर्तगाल

Thu, 07 Jul 2016 08:47 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : dailymail
विज्ञापन
यूरो कप के सेमीफाइनल मुकाबले में वेल्स को हराकर पुर्तगाल ने फाइनल में जगह बना ली। रोमांचक मुकाबले में पुर्तगाल ने 2-0 से वेल्स को हराकर बाजी मारी।
विज्ञापन


पुर्तगाल की जीत स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो और नानी ने तय की।

रोनाल्डो ने दूसरे हाफ के 50वें मिनट में शानदार गोल दागकर टीम को बढ़त दिलाई, फिर नानी के गोल ने टीम को जीत से नवाजा।

पहले हाफ में मैच बहुत कांटे का लग रहा था, कोई भी टीम गोल नहीं कर पाई। वेल्स की टीम पहले हाफ में पुर्तगाल पर भारी पड़ती दिख रही थी। लेकिन दूसरे हाफ में मैच का रुख पलट गया। रोनाल्डो के गोल के साथ ही पुर्तगाल की टीम वेल्स पर हावी हो गई।

वेल्स के लिए ये मैच इसलिए भी अहम था, क्योंकि टीम के पास पचास वर्षों में बड़े टूर्नामेंट में पहुंचने का मौका आया था, जिसे उसने गंवा दिया।

इससे पहले वेल्स ने बेल्जियम को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई थी।

ये पांचवा मौका था जब पुर्तगाल ने यूरो का सेमीफाइनल खेला। लेकिन वेल्स के लिए ये पहला मौका था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें