फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोनाल्डो के बिना पुर्तगाल ने किया कमाल, नेशंस लीग में क्वालिफाई करने वाली पहली टीम बनी

Sun, 18 Nov 2018 01:19 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
पुर्तगाल
विज्ञापन

क्रिस्टियानो रोनाल्डो के बिना खेल रहे पुर्तगाल ने इटली से गोल रहित ड्रॉ खेलकर एक अंक हासिल करते हुए अपने ग्रुप तीन में शीर्ष पर रहते हुए यूएफा नेशंस लीग के सेमीफाइनल का टिकट कटा लिया। इसके साथ ही पुर्तगाल को जून में होने वाले पहले सेमीफाइनल मैच की मेजबानी करने का मौका भी मिलेगा। 

विज्ञापन


रोनाल्डो ने राष्ट्रीय टीम से ब्रेक लिया है और वह सेन सिरो में मौजूद नहीं थे। इसके अलावा वह पुर्तगाल के पहले दो नेशंस लीग मैचों में भी नहीं खेले जिनमें टीम ने जीत दर्ज की। पोलैंड का ग्रुप में अंतिम स्थान पर रहना तय हो गया है और वह लीग बी में खिसक जाएगा।

इटली ग्रुप में दूसरे स्थान पर रहा। अन्य मैचों में स्कॉटलैंड ने अल्बानिया को 4-0 से, कोसोवा ने माल्टा को 5-0 से और स्वीडन ने तुर्की को 1-0 से पराजित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

जॉर्जी यूरोपियन टीम की ओर से खेलने वाले उम्रदराज गोलकीपर 

बुल्गारिया ने भले ही नेशंस लीग में साइप्रस के खिलाफ मुकाबला एक-एक से ड्रा खेला हो लेकिन उसके गोलकीपर जॉर्जी पेटकोव ने एक खास उपलब्धि अपने नाम कर ली है।वह यूरोपियन टीम की ओर से अंतरराष्ट्रीय मुकाबला खेलने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए हैं। 2009 में पदार्पण करने के नौ साल बाद मैदान में उतरे जॉर्जी पूरे 90 मिनट तक मैदान में रहे। उन्होंने 42 साल आठ महीने दो दिन की उम्र में बुल्गारिया की ओर यह मुकाबला खेला। 

कौडास के नाम है रिकॉर्ड 
यूरोपियन टीम की ओर से उम्रदराज खिलाड़ी का रिकॉर्ड ग्रीस के ग्रिगोस कौडास के नाम दर्ज है। वह 1995 में 48 साल बाद मैदान में उतरे थे। आखिरी मैच खेलने के बाद उन्हें 13 साल बाद विदाई मैच खेलने के लिए फिर से मैदान में उतरा गया था। इंग्लैंड की ओर से उम्रदराज खिलाड़ी का रिकॉर्ड स्टेनली मैथ्यूज (42 साल 103 दिन, 1957) के नाम दर्ज है।   
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें