फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभ्यास मैच: गोंकालो के दम पर पुर्तगाल ने अल्जीरिया को 3-0 से हराया

Sat, 09 Jun 2018 01:14 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
गोंकालो गुएडेस
विज्ञापन

गोंकालो गुएडेस के दो गोल के दम पर पुर्तगाल ने विश्व कप के अभ्यास मैच में अल्जीरिया पर 3-0 की शानदार जीत दर्ज की। टीम ने कश्मिाई स्ट्राइकर रोनाल्डो का टीम में वापसी का जश्न जीत के साथ मनाया। यूरोपियन चैंपियन पुर्तगाल के लिए यह जीत मनोबल बढ़ाने वाली है।

विज्ञापन


टीम मार्च के बाद से जीत दर्ज नहीं कर पाई थी। पिछले दो मैचों में उसने ट्यूनिशिया से 2-2 से, जबकि बेल्जियम के खिलाफ गोल रहित ड्रॉ खेला था। पुर्तगाल के लिए पेरिस सेंट जर्मेन के गोंकालो ने 17वें व 55वें मिनट और ब्रूनो फर्नांडिस ने 37वें मिनट में गोल किया।

रियल मैड्रिड के लिए लगातार तीसरी बार चैंपियंस लीग का खिताब जीतने के बाद रोनाल्डो को आराम दिया गया था। 33 वर्षीय रोनाल्डा का यह पुर्तगाल के लिए 150वां मैच था। पुर्तगाल विश्व कप में अपने अभियान की शुरुआत 15 जून को स्पेन के खिलाफ करेगा। वहीं अल्जीरिया क्वालिफाई नहीं कर पाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें