फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कॉटिश लीग के मैच संपूर्ण फुटबॉलर बनने में करते हैं मददः बाला देवी

Sat, 29 Feb 2020 07:56 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
बाला देवी - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्ट्राइकर बाला देवी स्कॉटिश लीग में रेंजर्स एफसी की ओर से खेलने वाली भारत और एशिया की पहली महिला फुटबॉलर हैं। बाला देवी को इस लीग में अपने क्लब के लिए दो मैच खेलने का मौका मिला है। उन्होंने कहा कि खराब मौसम के चलते शुरू के दो मैचों के स्थगित होने के बाद मुझे अपने क्लब रेंजर्स एफसी के लिए अगले दो मैच खेलने का मौका मिला।

विज्ञापन


हमारी टीम ये दोनों ही मैच जीतने में सफल रही। मेरे लिए यह वाकई सुखद आगाज था। अपने क्लब के लिए इस स्तर पर फुटबॉल खेलना मेरे लिए सपने के सच होने की तरह था। मैच वाकई बहुत तेज रफ्तार से खेला गया। मौसम ठंडा था और तेज हवाएं चल रही थीं। एक पेशेवर फुटबॉलर को इससे दो चार होना ही पड़ता है। अपने क्लब में अपनी साथियों के सहयोग से टीम से जल्दी तालमेल बैठाने में सफल रही।

सभी साथी फुटबॉलर का व्यवहार वाकई बेहद सहयोगपूर्ण और दोस्ताना रहा। अपने क्लब में हम छह विभिन्न देशों की थी। मैं अकेली अपने क्लब में एशिया से अकेली फुटबॉलर हूं। मेरी साथी फुटबॉलर भारत और हमारी अतिथिभवो की संस्कृति की बाबत जानने को बेताब दिखीं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस लीग में बतौर फुटबॉलर हर मैच आपका आत्मविश्वास बढ़ाता है। हम यहां स्कॉटिश लीग के मैचों की बाबत चर्चा करते हैं। ये लीग मैच आपको एक संपूर्ण फुटबॉलर बनाने में मदद करते हैं। यह आपको यह भरोसा आप उतने बढिया फुटबॉलर है, जितना आप खुद को समझते हैं और आप और बेहतर कर सकते हैं। यह आपको और बेहतर करने को प्रेरित करता है।

हमारे क्लब में ट्रेनिंग बेहद कड़ी है। मैंने महसूस किया कि मेरा खेल बराबर बेहतर हो रहा है। टीम में ट्रेनिंग का स्तर और स्पोर्ट स्ट्रक्चर मुझे खुद को और आंकने का मौका देता है। क्लब में खेलना एक ऐसा मौका है जिसे मुझे हर कीमत पर पूरी तरह भुनाना है। क्लब में सुविधाएं गजब की है। ट्रेनिंग सेंटर में जिम्नेजियम और रिहैब सेंटर सहित हर तरह की सुविधाएं उपलब्ध हैं। ट्रेनिंग में पसीना बहाने के बाद मैच में खेलना आपको और संतोष देता ही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें