फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोपा अमेरिका कप में पेरू तीसरे स्थान पर

Sat, 04 Jul 2015 07:30 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
स्ट्राइकर पाउलो गुरेरो के टूर्नामेंट में चौथे गोल की बदौलत पेरू ने पराग्वे को 2-0 से हराकर कोपा अमेरिका कप में तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन


पिछली बार भी पेरू की टीम तीसरे स्थान पर थी। गुरेरो ने 89वें मिनट में गोल किया। 48वें मिनट में हुए पहले गोल में भी गुरेरो ने अहम भूमिका निभाई थी जब मिडफील्डर आंद्रे कैरिलो ने गोल किया।
विज्ञापन


कोपा अमेरिका कप में पेरू के अंतिम दस गोलों में तीन गुरेरो के नाम हैं। उन्होंने बोलिविया के खिलाफ क्वार्टर फाइनल में हैट्रिक की थी। पिछले कोपा अमेरिका कप टूर्नामेंट में भी वेनेजुएला के खिलाफ गुरेरो ने हैट्रिक की थी।
विज्ञापन


वह इस बार चिली के एडुआर्डो वर्गेस के साथ सर्वाधिक गोल करने वालों की सूची में संयुक्त रूप से शीर्ष पर हैं।

कोपा-अमेरिका कप के फाइनल में मेजबान बेल्जियम का मुकाबला 14 बार की चैंपियन अर्जेंटीना की टीम से होना है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें