पेरू ने फीफा रैंकिंग में 122वें स्थान पर काबिज न्यूजीलैंड को 2-0 से हराकर 35 साल बाद पहली बार वर्ल्ड कप 2018 के लिए क्वालीफाई किया। रूस में होने वाले वर्ल्ड कप के लिए यह आखिरी स्थान था। जेफरसन ने 27वें जबकि रामोस ने 65वें मिनट में गोल दागकर पेरू को 35 साल में पहली बार और कुल 5वीं बार विश्व कप फाइनल्स में जगह दिलाई।
जेफरसन फरफान और क्रिस्टियन रामोस के गोलों की मदद से पेरू ने न्यूजीलैंड को मैच में आसानी से मात दी। बता दें कि इससे पहले पेरू ने आखिरी बार 1982 में स्पेन में हुए विश्व कप में हिस्सा लिया था। इसके अलावा पेरू 1930, 1970, 1978 और 1982 में विश्व कप का हिस्सा रही है।
बता दें कि जेफरसन ने 27वें जबकि रामोस ने 65वें मिनट में गोल दागकर पेरू को 35 साल में पहली बार और कुल पांचवीं बार विश्व कप फाइनल्स में जगह दिलाई। दोनों टीमों के बीच वेलिंगटन में ओसियाना-दक्षिण अमेरिका प्ले आफ मैच का पहला चरण शनिवार को गोल रहित बराबरी पर छूट गया था, जिसके बाद लीमा के राष्ट्रीय स्टेडियम में हुआ यह दूसरे चरण का मुकाबला निर्णायक था। दुनिया की 122वें नंबर की टीम न्यूजीलैंड 1982 और 2010 के बाद तीसरी बार विश्व कप फाइनल्स में जगह बनाने के लिए चुनौती पेश कर रही थी।
पढ़ेंः- वर्ल्ड कप 2018 से बाहर हुआ इटली, कोच पियरो वेंचुरा पर गिरी गाज
वहीं, इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने भी होंडुरास को 3-1 से करारी शिकस्त देते हुए वर्ल्ड कप 2018 में जगह पक्की कर ली थी। दोनों टीमों के बीच पहला चरण ड्रॉ रहा था। दूसरे चरण में मीले जेदीनाक ने 71वें और 85वें मिनट में दो पेनल्टी को गोल में बदल कर आस्ट्रेलिया को 3-1 से जीत दिलाई। मालूम हो कि आस्ट्रेलिया 2018 में अपना लगातार चौथा विश्व कप खेलेगा।