जिस स्टेडियम में ब्राजील के महान फुटबालर पेले ने अपने कॅरिअर के कुछ सर्वश्रेष्ठ मैच खेले थे, सोमवार और मंगलवार को वहीं से उन्हें अंतिम विदाई दी जाएगी। पेले विला बेलेमिरो स्टेडियम में सांतोस क्लब के लिए खेलते थे। सांतोस के कब्रिस्तान मेमोरियल नेक्रोपोले एक्यूमेंनिका में उनका अंतिम संस्कार होगा। संस्कार के समय केवल उनका परिवार ही मौजूद रहेगा।
प्रसिद्ध थी नंबर 10 जर्सी
ब्राजील को जिताए 67 मैच
पेले ने ब्राजील के लिए 92 मैच खेले। इनमें ब्राजील 67 बार जीता, 14 मैच ड्रॉ रहे और 11 में उसे हार मिली। 18 जुलाई 1971 को पेले अंतिम बार ब्राजील के लिए यूगोस्लाविया के खिलाफ खेले।
गरीबों के लिए भी थे मसीहा
भारत में भी दिखाया था जादू
पेले पहली बार 1977 में भारत आए थे, जब उनके क्लब कॉस्मॉस ने कोलकाता में मोहन बागान एफसी के साथ 2-2 से ड्रॉ खेला था। वह 2015 और 2018 में दिल्ली आए थे। अखिल भारतीय फुटबाल महासंघ के महासचिव डॉ. प्रभाकरन ने कहा, हम इन यात्राओं के लिए उनके आभारी हैं।
भारतीय फुटबाल संघ ने सात दिवसीय शोक किया घोषित
अखिल भारतीय फुटबाल महासंघ ने पेले के निधन पर शुक्रवार को सात दिवसीय शोक की घोषणा की। एआईएफएफ के महासचिव डॉ. शाजी प्रभाकरन ने कहा, हम उनकी उपलब्धियों को याद करने के लिए सात दिन का शोक मनाएंगे। इस दौरान एआईएफएफ का ध्वज आधा झुका रहेगा। हर मैच से पहले एक मिनट का मौन रहेगा। कोई जश्न नहीं मनाएंगे। उनके भारत से पुराने संबंध रहे हैं।
गोवा, बंगाल ने भी दी श्रद्धांजलि
पेले के निधन के बाद गोवा, बंगाल, केरल जैसे राज्यों में भी सन्नाटा पसरा है। पेले के प्रशंसकों ने अपने-अपने तरीके से उन्हें श्रद्धांजलि दी है।
पेले ने किए थे तीन विवाह
पेले ने पहला विवाह 1966 में रोजमेरी से किया। पहले विवाह से उनके एक पुत्र (एडसन), दो पुत्रियां (केली, जेनिफर) हैं। 1994 में उन्होंने एस्सीरिया से दूसरा विवाह किया। 2016 में उन्होंने 76 वर्ष की उम्र में मारिया आओकी से तीसरा विवाह किया।