पूर्व कप्तान और भारतीय क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने कहा कि उन्होंने अपने नायक को खो दिया। बीसीसीआई प्रमुख गांगुली ने लिखा, ‘मेरा हीरो नहीं रहा। माय मैड जीनियस रेस्ट इन पीस। मैं आपके लिए फुटबॉल देखता था।’ गांगुली ने 2017 में कोलकाता में माराडोना के साथ एक चैरिटी मैच भी खेला था।
भारतीय फुटबॉल महासंघ के अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल ने ट्वीट किया, 'अर्जेंटीना के महान फुटबॉलर डिएगो माराडोना फुटबॉल के मैदान पर एक जादूगर की तरह थे। फुटबॉल ने आज एक नगीना खो दिया। उनका नाम फुटबॉल के इतिहास में हमेशा के लिए दर्ज रहेगा’
चैंपियन क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने कहा, 'फुटबॉल और विश्व खेल जगत ने आज महानतम खिलाड़ियों में से एक खो दिया। ईश्वर आपकी आत्मा को शांति दे डिएगो माराडोना। आपकी कमी खलेगी।’
स्टाइलिश बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण ने लिखा, 'खेल के महानायकों में एक एक डिएगो माराडोना का निधन। खेल जगत के लिए ये दुखद दिन। उनके परिवार , दोस्तों और हितैषियों के प्रति संवेदना।’’
भारत के पूर्व हॉकी कप्तान वीरेन रासकिन्हा ने लिखा,‘तमाम यादों और पागलपन के लिये धन्यवाद।’ भारत के पूर्व फुटबॉलर आई एम विजयन ने लिखा, 'फुटबॉल के भगवान , भगवान आपकी आत्मा को शांति दे।’