फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pele Hospitalized: पूर्व दिग्गज फुटबॉलर पेले अस्पताल में भर्ती, इस गंभीर बीमारी से जूझ रहे 

Wed, 20 Apr 2022 11:28 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, साओपोलो

सार

पिछले साल सितंबर में पेले का ऑपरेशन हुआ था और उनका ट्यूमर का ऑपरेशन किया गया था। इसके बाद से वह कीमोथेरेपी के कई सत्रों से गुजर चुके हैं। फिर से अस्पताल में भर्ती किए जाने की जानकारी खुद आइंसटीन अस्पताल के डॉक्टरों ने दी। 
विज्ञापन
ब्राजील के पूर्व दिग्गज फुटबॉलर पेले - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोलोन ट्यूमर से जूझ रहे ब्राजील के महान फुटबॉलर पेले एक बार फिर अस्पताल में भर्ती हो गए हैं। ब्राजील को तीन बार फुटबॉल विश्व कप जिताने वाले पेले को साओपोलो के अल्बर्ट आइंसटीन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। इससे पहले उन्हें इसी वर्ष कोलन ट्यूमर की समस्या हुई थी।  
विज्ञापन


हालांकि, पिछले साल सितंबर में पेले का ऑपरेशन हुआ था और उनका ट्यूमर का ऑपरेशन किया गया था। इसके बाद से वह कीमोथेरेपी के कई सत्रों से गुजर चुके हैं। फिर से अस्पताल में भर्ती किए जाने की जानकारी खुद आइंसटीन अस्पताल के डॉक्टरों ने दी। 

अस्पताल ने कहा कि पेले ठीक हैं और उनकी स्थिति अच्छी है। अगले कुछ दिनों में उन्हें छुट्टी मिल जाएगी। पेले का शुमार दुनिया के महान फुटबॉलरों में किया जाता है। उनका असली नाम एडसन अरांटिस डो नैसिमेंटो है। हाल के वर्षों में में उनका स्वास्थ्य काफी खराब रहा है जिसके चलते उन्होंने लंबा समय अस्पताल में बिताया है। 
विज्ञापन


पेले फुटबॉल इतिहास का पहले खिलाड़ी हैं जिन्होंन अपने देश ब्राजील को तीन बार विश्व चैंपियन बनाया। उनके रहते ब्राजील ने 1958, 1962 और 1970 में विश्व कप जीता। 1958 में सूडान के खिलाफ विश्व कप फाइनल में दो गोल दागे थे। पेले ने प्रोफेशनल करियर में कुल 1,363 मैच खेले और 1,281 गोल दागे। ब्राजील के लिए उन्होंने 91 मैचों में 77 गोल दागे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें