फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

EPL: पोग्बा के डबल से जीता यूनाइटेड, हडर्सफील्ड को 3-1 से दी शिकस्त

Fri, 28 Dec 2018 07:01 AM IST
अभिषेक निगम स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
पॉल पोग्बा
विज्ञापन

पॉल पोग्बा के 14 मिनट में दागे गए दो शानदार गोल के दम पर मैनचेस्टर यूनाइटेड ने प्रीमियर लीग (ईपीएल) फुटबॉल में तालिका में निचले स्थान पर चल रहे हडर्सफील्ड को 3-1 से मात देकर अपनी उम्मीदें जिंदा रखी हैं। 

विज्ञापन


कार्यवाहक कोच ओले गनर सोल्सजार के मार्गदर्शन में यूनाइटेड की यह लगातार दूसरी जीत है। यूनाइटेड के पूर्व स्ट्रइाकर सोल्सजार को पिछले हफ्ते ही जोस मोरिन्हो की जगह इस सत्र के लिए कार्यवाहक कोच नियुक्त किया था। उनकी अगुआई में यूनाइटेड ने पहले मुकाबले में कार्डिफ को 5-1 से हराया था। 

निमंजा ने खोला खाता : मैनेचस्टर यूनाइटेड को निमंजा मैट्रिक ने 28 मिनट में गोल कर बढ़त दिलाई जोकि हाफ टाइम तक कायम रही। दूसरे हाफ में पोग्बा ने 64वें और 78वें मिनट में लगातार दो गोलकर टीम की जीत तय कर दी। 
विज्ञापन


हडर्सफील्ड के लिए एकमात्र सांत्वना गोल मैथियास जोर्गेनसन ने 88 मिनट में दागा। इस जीत से यूनाइटेड 32 अंकों के साथ तालिका में छठे नंबर पर है। अर्सेनल (38) पांचवें, चेल्सी (40) चौथे, मैनचेस्टर सिटी (44) तीसरे, टोटेनहम (45) दूसरे और लिवरपूल (51) पहले नंबर पर है।   

39 वर्षों से बॉक्सिंग डे पर घर में नहीं हारा है यूनाइटेड : मैनचेस्टर पिछले 39 वर्षों से बॉक्सिंग डे पर घर में कोई मैच नहीं हारा है। इस दौरान उसने 18 मैच खेले जिसमें से 15 जीते और तीन ड्रॉ रहे हैं। उसे बॉक्सिंग डे पर  घर में पिछली हार 1978-79 में लिवरपूल के हाथों 3-0 से मिली थी।
विज्ञापन


चेल्सी भी जीती : चेल्सी ने इडेन हैजार्ड के दो गोल से वाटफोर्ड को 2-1 से हराया। अर्सेनल ने ब्रिटन से 1-1 से ड्रॉ खेला।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें