भारत ने आगामी एशियाई कप फुटबाल चैम्पियनशिप की अपनी तैयारियां पुख्ता करते हुए आखिरी अभ्यास मैच में ओमान को गोलरहित ड्रॉ पर रोका। फीफा रैंकिंग में 97वें स्थान पर काबिज भारत ने 82वीं रैंकिंग वाली ओमान को गोल करने का कोई मौका नहीं दिया।
कोच स्टीफन कोंस्टेंटाइन ने अपने अधिकांश खिलाड़ियों को इस मैच में उतारा। बता दें कि भारत एशियाई कप में अपने अभियान की शुरुआत छह जनवरी को थाईलैंड के खिलाफ करेगा।