फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पॉल पोग्बा ने नहीं छोड़ी फ्रांस की टीम, मीडिया रिपोर्ट्स को किया खारिज

Tue, 27 Oct 2020 08:20 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
पॉल पोग्बा - फोटो : getty
विज्ञापन

मैनचेस्टर यूनाइटेड के मिडफील्डर पॉल पोग्बा ने उन मीडिया रिपोर्टों को खारिज किया है कि उन्होंने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के इस्लाम को लेकर दिए गए बयान के विरोध में राष्ट्रीय टीम छोड़ दी है। 

विज्ञापन


27 वर्षीय खिलाड़ी ने ट्वीट किया कि न तो मैंने फ्रांस की टीम छोड़ने के बारे में सोचा न इस विषय पर कुछ कहा है। यह अस्वीकार्य है कुछ मीडिया सूत्रों ने मेरे हवाले से फर्जी सुर्खियां बनाई हैं। मैं किसी भी तरह के आतंक और हिंसा के खिलाफ हूं। दुर्भाग्य से कुछ मीडियाकर्मी खबर लिखते समय जिम्मेदारी का पूरी तरह पालन नहीं करते। गॉसिप बना देते हैं बिना यह सोचे कि इसका लोगों के या मेरे जीवन पर क्या प्रभाव पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें