फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पॉल पोग्बा ने फ्रांस की जीत थाई स्कूली फुटबॉलरों को की समर्पित

Thu, 12 Jul 2018 05:04 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
PAUL POGBA
विज्ञापन

फ्रांस के फुटबॉलर पॉल पोग्बा ने फीफा विश्व कप के सेमीफाइनल में बेल्जियम के खिलाफ सेमीफाइनल में मिली जीत को थाईलैंड की थाम लांग प्रांत की गुफा से दो हफ्ते बाद मंगलवार को सुरक्षित निकाली गई अंडर-16 टीम के 12 बच्चों को समर्पित की। अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की सबसे बड़ी जीत के बाद पोग्बा ने ट्विटर पर उन बच्चों की फोटो को साझा करते हुए यह जीत इन नायकों के नाम है। शाबाश बच्चों, तुम बहुत मजबूत हो।   

विज्ञापन


फुटबॉल की वैश्विक संस्था फीफा भी रविवार को होने वाले फाइनल के लिए उन बच्चों को निमंत्रित कर चुकी है लेकिन बाद में उसने घोषणा की है कि चूंकि बच्चों का उपचार चल रहा है इसलिए उनका फाइनल के आना संभव नहीं हो पाएगा। 

फ्रांस के लिए सेमीफाइनल में इकलौता गोल सैमुअल उमटीटी ने 51वें मिनट में किया। बाद में जब वह टीवी पर इंटरव्यू दे रहे थे तो साथी एंटोनी ग्रीजमैन ने इंटरव्यू के बीच में कैमरे के सामने आ गए और सैल्यूट करते हुए फ्रेंच में बोला, फ्रांस फाइनल में पहुंच गया। उमटीटी ने कहा कि गोल बेशक मैंने किया पूरी टीम ने कड़ी मेहनत की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें