फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंडियन सुपर लीग: ओडिशा ने लगाई घर में जीत की हैट्रिक, टॉप चार में पहुंचा

Sun, 12 Jan 2020 08:53 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
आईएसएल
विज्ञापन

रिडेन संताना और सिस्को हर्नांडेज के दम पर मेजबान ओडिशा एफसी शनिवार को यहां कलिंगा स्टेडियम में मुंबई सिटी एफसी को 2-0 से हराकर इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के छठे सीजन में पहली बार टॉप-4 में प्रवेश पाने में सफल रहा। ओडिशा के लिए संताना ने 48वें और हर्नांडेज ने 74वें मिनट में गोल किए। ओडिशा की घर में यह लगातार तीसरी और अब तक की कुल पांचवीं जीत है।

विज्ञापन


ओडिशा टीम अब 18 अंकों के साथ तालिका में चौथे नंबर पर पहुंच गई है। मुंबई की यह लगातार दूसरी हार है और टीम अब 16 अंकों के साथ पांचवें नंबर पर खिसक गई है। मेजबान ओडिशा के लिए तीसरे मिनट में हर्नांडेज ने कॉर्नर पर शॉट लिया, लेकिन गोल पोस्ट के पास मौजूद मोदू सोगो ने इसे क्लियर कर दिया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें