फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईएसएल में नॉर्थईस्ट ने मुंबई को उसके घर में हराया

Sat, 25 Oct 2014 11:49 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले दो मैचों से जीत की तलाश में भटक रही नॉर्थईस्ट यूनाइटेड एफसी ने मुंबई में इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) फुटबॉल में मेजबान मुंबई सिटी एफसी को उसी के घर में 2-0 से करारी शिकस्त दी।
विज्ञापन


चार मैचों में नॉर्थईस्ट की यह दूसरी जीत है जबकि उसने एक ड्रॉ और एक मैच हारा है। दूसरी ओर, मुंबई की तीन मैचों में यह दूसरी हार है। हालांकि पिछले मैच में मुंबई ने एफसी पुणे सिटी पर 5-0 से बड़ी जीत दर्ज की थी लेकिन वह नॉर्थईस्ट के खिलाफ अपनी जीत की लय को कायम नहीं रख सकी।

नॉर्थईस्ट के लिए मोटोंगा ने 57वें मिनट में जबकि फेलिपो ने 90वें मिनट में गोल ठोका। इस मुकाबले में दोनों टीमों ने एक-दूसरे कड़ी टक्कर दी और पहला हॉफ गोलरहित रहा।
विज्ञापन


दूसरे हॉफ में नॉर्थईस्ट का आक्रमण ज्यादा तेज हो गया और उसे पहली सफलता 57वें मिनट में मिली। स्पेनिश खिलाड़ी मोटोंगा ने सिक्स यॉर्ड की दूरी से बेहद ही शानदार तरीके से बॉल को गोलपोस्ट में सरका दिया और नॉर्थईस्ट को 1-0 की शानदार बढ़त दिला दी।

वहीं, मैच के आखिरी मिनट में फेलिपे ने मुंबई के डिफेंस को भेदते हुए मैदानी गोल ठोककर मेजबानों को सकते में डाल दिया। इस गोल के साथ ही नॉर्थईस्ट की जीत पर पक्की मोहर लग गई।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें