बार्सिलोना के खिलाफ चैम्पियंस लीग मैच से पहले एटलेटिको मैड्रिड महिला फुटबॉल टीम के चार सदस्य पिछले दस दिन में कोरोना वायरस जांच में पॉजिटिव पाए गए हैं। टीम ने बताया कि हाल ही में खिलाड़ियों, कोचों और टीम के अन्य सदस्यों के नए सिरे से टेस्ट कराने के बाद ये नतीजे आए हैं। पिछले सप्ताह एक खिलाड़ी के पॉजिटिव पाए जाने के बाद दोबारा जांच कराई गई, इसके बाद से सारी अभ्यास गतिविधियां बंद कर दी गई थी और आगे भी बंद रहेगी। क्लब ने कहा कि संक्रमित खिलाड़ियों में कोई लक्षण नहीं पाए गए हैं। आने वाले दिनों में उनकी फिर जांच होगी।