फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूरो 2020 क्वालिफायरः निको ने अंतिम क्षणों में दागा गोल, जर्मनी ने नीदरलैंड को 3-2 से हराया 

Mon, 25 Mar 2019 09:45 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
जर्मनी vs नीदरलैंड
विज्ञापन

निको शुल्ज (90वें मिनट) के अंतिम क्षणों में किए गए गोल के दम पर जर्मनी ने यूरो 2020 क्वालिफायर के रोमांचक मुकाबले में नीदरलैंड को 3-2 से मात देकर जीत के साथ शुरुआत की। चार बार के विश्व चैंपियन जर्मनी ने लेरोय सेन (19वें मिनट) और सर्ज गनेबरी (34वें मिनट) के गोल से पहले हाफ में ही 2-0 की बढ़त बना ली थी।

विज्ञापन


दूसरे हाफ में नीदरलैंड ने माथिस डि लिग्ट (48वें मिनट) और मेम्फिस डेपाय (63वें मिनट) के गोल से बराबरी हासिल कर ली। जब लग रहा था कि मैच ड्रॉ की ओर बढ़ रहा था तभी 90वें मिनट में 25 वर्षीय निको ने गोल दागकर जर्मनी को जीत दिला दी।

हंगरी ने विश्व कप के उपविजेता क्रोएशिया को चौंकाया
विश्व कप के उपविजेता क्रोएशिया को शुरुआती बढ़त बनाने के बावजूद हंगरी के हाथों 1-2 से सनसनीखेज हार का सामना करना पड़ा। एंटे रेबिक ने खेल के 13वें मिनट में ही गोलकर क्रोएशिया को बढ़ दिला दी थी। लेकिन इसके बाद क्रोएशियाई टीम कोई करिश्मा नहीं दिखा पाई। हंगरी को एडम सजलाई ने 34वें मिनट में बराबरी दिलाई और मेट पटकाई ने 74वें मिनट में गोल कर उसकी जीत तय कर दी। 
विज्ञापन


वेल्स और बेल्जियम भी जीते : बेल्जियम ने अपना सौवां अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले एडम हेजार्ड (10वें मिनट) और मिशी बत्सुवाई (18वें मिनट) की मदद से साइप्रस को 2-0 से शिकस्त दी। वेल्स ने डान जेम्स के गोल से स्लोवाकिया को 1-0 से, रूस ने कजाखस्तान को 4-0 से, इजराइयल ने ऑस्ट्रिया को 4-2 से और पोलैंड ने लातविया को 2-0 से मात दी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें