फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोपी महिला ने नेमार के खिलाफ लगाए रेप के आरोप वापस लिए

Sat, 10 Aug 2019 08:37 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
जूनियर नेमार
विज्ञापन

ब्राजील के स्टार फुटबॉल खिलाड़ी नेमार के खिलाफ लगाए गए रेप के आरोपों को युवती ने वापस लेने का फैसला किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभियोक्ता यह बात सुनिश्चित नहीं कर सका है कि, उसके साथ यौन प्रक्रिया में जबरदस्ती या हिंसा हुई थी। इसलिए यह सहमति से बनाए गए संबंधों का मामला लगता है। 

विज्ञापन


ब्राजील के स्टार फुटबाल खिलाड़ी नेमार पर उनके देश की ही एक महिला मॉडल नाजिला त्रिनिदादे ने पेरिस के होटल के कमरे में रेप का आरोप लगाया था। 27 साल के नेमार ने कहा था कि जो कुछ हुआ था, वो आम सहमति से हुआ था।

इस मामले ने पूरे विश्व में तूल पकड़ा था। मॉडल ने कहा था कि नेमार और वह सोशल मीडिया पर मिले थे। एक अभियोक्ता इस्तेफानिया पाउलिन ने संवाददाताओं से कहा कि यह प्रेमसंबंधी मामला है। जो साबित नहीं हो सका वो यह है कि यौन प्रक्रिया के दौरान हिंसा हुई थी।
विज्ञापन


फिलहाल आजकल नेमार अपने क्लब ट्रांस्फर को लेकर भी चर्चा में हैं। खबरों की मानें तो वह आने वाले दिनों में पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) क्लब छोड़कर अपने पुराने स्पेनिश क्लब बार्सिलोना या फिर रियल मैड्रिड के साथ जुड़़ सकते हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें