फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेमार की बार्सिलोना में हो सकती है वापसी, छोड़ सकते हैं पीएसजी का साथ

Thu, 27 Jun 2019 04:38 AM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
नेमार - फोटो : file photo
विज्ञापन

दो साल पहले बार्सिलोना को छोड़कर रिकॉर्ड राशि के साथ पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) का दामन थामने वाले ब्राजील के स्टार फुटबॉलर नेमार फिर से कैंप नाऊ लौटेंगे। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार नेमार बार्सिलोना के साथ ‘मौखिक करार’ के तहत पीएसजी का साथ छोड़कर अपने वेतन में 50 फीसद (12 मिलियन यूरो, करीब 95 करोड़ रुपये) की कटौती करने को तैयार हैं।

विज्ञापन


पीएसजी ने हालांकि अब तक अपने स्टार स्ट्राइकर को छोड़ने की स्वीकृति नहीं दी है। नेमार का करार पांच साल के लिए होगा। नेमार को 2017 में पीएसजी ने बार्सिलोना से 17.53 अरब (222 मिलियन यूरो) में खरीदा था। वह दुनिया के सबसे महंगे फुटबॉलर बने थे।

विज्ञापन

-मौखिक करार के तहत पीएसीजी का साथ छोड़ने को तैयार 
-17.53 अरब (222 मिलियन यूरो) में पीएसजी ने खरीदा था नेमार को 

पीएसजी से मिलते हैं 
-2.84 अरब (36 मिलियन) रुपये मिलते हैं पीएसजी से 
-24.25 करोड़ (3069520 यूरो) रुपये हर महीने मिलते हैं 
-78.99 (100000 यूरो) लाख हर दिन मिलते हैं 

बार्सिलोना से लेंगे 
-1.89 अरब में (24 मिलियन यूरो) आएंगे वापस। इतनी ही राशि उन्हें 2017 में बार्सिलोना में मिलती थी 
-2.05 अरब (26 मिलियन यूरो) रुपये का क्लब के साथ अदालत में चल रहा मामला भी लेंगे वापस 
-51 गोल किए नेमार ने पीएसजी के लिए 58 मैचों में 
-105 गोल 186 मैचों में बार्सिलोना के लिए किए थे 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें