फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टार फुटबॉलर नेमार मुकदमा हारे, बार्सिलेना को देने होंगे 57 करोड़ रुपये 

Sat, 20 Jun 2020 06:58 AM IST
संदीप भट्ट स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बार्सिलोना
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्राजील के स्टार फुटबॉलर नेमार अपने पूर्व क्लब बार्सिलोना के खिलाफ बोनस का मुकद्दमा हार गए। एक स्पेनिश कोर्ट ने पीएसजी के इस फुटबॉलर को बार्सिलोना को 57 करोड़ रुपये (7.5 मिलियन डॉलर) देने को कहा है। नेमार 2017 में बार्सिलोना छोड़कर करीब 1753 करोड़ रुपये (262 मिलियन डॉलर) की राशि के साथ पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) में शामिल हो गए थे।

विज्ञापन


तब वह दुनिया के सबसे महंगे फुटबॉलर बने थे। नेमार ने  करीब 367 करोड़ रुपये (43 मिलियन यूरो) के बोनस के लिए बार्सिलोना पर मुकद्दमा किया था। उन्होंने कहा था कि 2016 में बार्सिलोना से जुड़ने के दौरान उन्हें करीब 546 करोड़ रुपये (64 मिलियन यूरो) बोनस के रूप में देने का करार भी हुआ था।

क्लब ने जुलाई 2016 में उन्हें करीब 192 करोड़ (22.5 मिलियन यूरो) के रूप में पहली किश्त दे दी थी। बाकी के 367 करोड़ रुपये जुलाई 2017 में देने थे। हालांकि इस दौरान नेमार के क्लब छोड़ने की खबरें आईं जिसके चलते उनका बोनस रोक दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें