अर्जेंटीना के नेस्टर पिटाना फ्रांस और क्रोएशिया के बीच रविवार को होने वाले फीफा विश्व कप 2018 के फाइनल मुकाबले में रेफरी होंगे। फीफा ने इसकी जानकारी दी। उनके साथ हर्नेन मैडाना और जुआन पाब्लो बेलाटी सहायक के रूप में होंगे।
43 वर्षीय नेस्टर फिजिकल एजुकेशन टीचर हैं। उन्होंने इस विश्व कप में चार मैचों में दायित्व निभाया है, जिसमें मेजबान रूस और सऊदी अरब के बीच खेला गया शुरुआती मैच शामिल हैं।
वह 2010 से अंतरराष्ट्रीय रेफरी हैं। ब्राजील में हुए पिछले विश्व कप में भी अधिकारी थे। वह नोबर्टो कोएरेजा के बाद दूसरे अर्जेंटीनी रेफरी हैं, जिन्होंने दो विश्व कप में दायित्व निभाया है। नोबर्टो 1970 और 1978 विश्व कप में रेफरी थे।
43 साल के पिटाना मौजूदा विश्व कप में पहले ही मैच में रेफरी रह चुके हैं। वह मेजबान रूस और सऊदी अरब के बीच खेल गए टूर्नामेंट के पहले मैच में भी रेफरी थे। इसके अलावा उन्होंने ग्रुप स्टेज में मेक्सिको और स्वीडन, अंतिम-16 में क्रोएशिया और डेनमार्क तथा क्वार्टर फाइनल में उरुग्वे और फ्रांस के मुकाबले में भी रेफरी की भूमिका निभाई थी।