फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फुटबॉल: भारत ने दोस्ताना मैच में नेपाल को ड्रॉ पर रोका, 1-1 की बराबरी पर खत्म हुआ मुकाबला 

Thu, 02 Sep 2021 07:16 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, काठमांडु

सार

भारत और नेपाल के बीच दोस्ताना फुटबॉल मैच खेला गया। दोनों टीमों के बीच का यह मुकाबला 1-1 की बराबरी पर खत्म हुआ। 
विज्ञापन
नेपाल बनाम भारत - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत ने गुरुवार को दोस्ताना फुटबॉल मैच में नेपाल को ड्रॉ पर रोक दिया। काठमांडु के दशरथ स्टेडियम में दोनों टीमों के बीच खेला गया यह मुकाबला 1-1 की बराबरी पर खत्म हुआ। भारत की तरफ से अनिरुद्ध थापा ने 60वें मिनट में किया। वहीं, नेपाल की तरफ से अंजान विस्ता ने 36वें मिनट में गोल किया। अब दोनों टीमों के बीच दूसरा मैच पांच सितंबर को खेला जाएगा। अगर मैच की बात करें तो, खेल के 36वें मिनट में नेपाल की तरफ से अंजान विस्ता ने गोलकर भारत पर 1-0 की बढ़त बनाई। इसके बाद भारतीय टीम ने वापसी करने की कोशिश की लेकिन नाकाम रही। इस तरह पहले हाफ में नेपाल की टीम ने भारत पर 1-0 की बढ़त बना ली थी। वहीं, दूसरे हाफ में भारत की तरफ से अनिरुद्ध थापा ने गोलकर स्कोर को 1-1 की बराबरी पर ला दिया। थापा ने यह गोल खेल के 63वें मिनट में किया। इसके बाद दोनों टीमें बढ़त बनाने की कोशिश कीं पर नाकाम रही। इसी के साथ यह दोस्ताना फुटबॉल मुकाबला 1-1 से ड्रॉ रहा। बता दें भारतीय टीम 2018 विश्व कप क्वालीफायर और 2023 एशियाई कप संयुक्त क्वालीफायर में अफगानिस्तान के खिलाफ आखिरी ग्रुप मैच के बाद पहला अंतरराष्ट्रीय मैच खेल रही थी।

विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें