पुर्तगाल के लिए फाइनल में शुरुआत अच्छी नहीं रही। 21वें मिनट में स्पेन के मार्टिन जुबीमेंडी ने गोल दागकर टीम को 1-0 से आगे कर दिया। हालांकि, स्पेन की टीम यह बढ़त ज्यादा देर तक कायम नहीं रख सकी। 26वें मिनट में नूनो मेंडिस ने गोल दागकर स्कोर बराबर कर दिया। हाफ टाइम से पहले स्पेन के मिकेल ओयरजबाई ने गोल दाग स्पेन को 2-1 से आगे कर दिया। इसके बाद 61वें मिनट में रोनाल्डो ने गोल दागा और स्कोर 2-2 से बराबर कर दिया। इसके बाद फुल टाइम तक स्कोर 2-2 से बराबर रहा। फिर मैच 30 मिनट के एक्स्ट्रा टाइम में गया। उसमें भी कोई गोल नहीं हो सका। फिर मैच पेनल्टी शूटआउट में गया।
मैच के हाईलाइट्स और पेनल्टी शूटआउट का वीडियो:
कप्तान किलियन एमबाप्पे के शानदार खेल के दम पर फ्रांस ने नेशंस लीग फुटबॉल में तीसरे स्थान के मैच में रविवार को जर्मनी को हरा दिया। पुर्तगाल और स्पेन के खिताबी मुकाबले से पहले हुए इस मैच में रीयाल मैड्रिड के स्ट्राइकर एमबाप्पे ने एक गोल करने के साथ दूसरे गोल में सहायक की भूमिका अदा की जिससे फ्रांस ने जर्मनी को उसके घरेलू मैदान पर 2-0 से शिकस्त दी।
मैच के शुरुआती हाफ में दबदबा बनाने के बावजूद जर्मनी की टीम गोल करने में विफल रही। ऑरेलियन चोउमेनी ने मध्यांतर से ठीक पहले क्लब टीम के साथी एमबाप्पे के लिए मौका बनाया जिसे इस दिग्गज खिलाड़ी ने गोल में बदल दिया। एमबाप्पे के बनाये मौके पर मैच के 84वें मिनट में स्थानापन्न माइकल ओलिसे ने गोल कर फ्रांस को दो गोल की बढ़त दिला दी। इससे पहले जर्मनी को सेमीफाइनल में बुधवार को पुर्तगाल ने 2-1 से हराया था जबकि यूरोपीय चैंपियन स्पेन ने फ्रांस को 5-4 से मात दी थी।