वोलवरहैंपटन ने इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) में आर्सेनल को 2-1 से हराया। इस दौरान उसके फॉरवर्ड रॉल जिमिनेज को सिर पर गंभीर चोट लग गई। वोलवरहैंपटन ने 41 साल (1979 के बाद) में पहली बार आर्सेनल को उसके मैदान पर हराया है। जिमिनेज को आर्सेनल के डिफेंडर डेविड लुईज से टकराने के बाद पांचवें ही मिनट में स्ट्रेचर पर बाहर ले गया जिन्हें फिर अस्पताल ले जाया गया। वोलवरहैंपटन के लिए पेड्रो नेटो ने 27वें और डेनियल पोंडेंस ने 42वें मिनट में गोल किए। आर्सेनल के लिए एकमात्र गोल गैब्रियल ने 30वें मिनट में किया। आर्सेनल ने एक नवंबर के बाद से एक भी प्रीमियर लीग मैच नहीं जीता है।