म्यांमार ने शुक्रवार को नेपाल को 3-1 से हराकर हीरो गोल्फ कप महिला अंतरराष्ट्रीय फुटबाल टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम कर लिया।
म्यांमार की तरफ से यी यी ओ ने दो गोल (30वें और 62वें मिनट) किए, जबकि विन थेंगी तुन (53वें मिनट) ने एक गोल किया। नेपाल की तरफ से एकमात्र गोल मंजली कुमारी ने 45वें मिनट में किया।