फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ISL: एफसी गोवा की शानदार जीत, एटीके को 3-0 से हराया

Thu, 14 Feb 2019 11:08 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
ATK vs FC Goa - फोटो : file photo
विज्ञापन

एफसी गोवा ने इंडियन सुपर लीग मैच में गुरुवार को एटीके को 3-0 से हराया। जैकीचंद सिंह ने पहले ही मिनट में एफसी गोवा को बढ़त दिला दी जिसके बाद फेरान कोरोमिनास ने दूसरे हाफ में दो और गोल दागकर अपनी टीम की जीत सुनिश्चित की। 

विज्ञापन


इसके साथ ही कोरोमिनास गोल्डन बूट की दौड़ में बार्थोलोवम्यू ओबेचे को पछाड़कर शीर्ष पर पहुंच गए। इस जीत के साथ एफसी गोवा की टीम अंक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गई है और टीम ने प्ले आफ के लिए दावा मजबूत किया।    
विज्ञापन


एटीके की टीम शीर्ष चार की दौड़ में छह अंक पीछे है और सिर्फ दो मैच बचे होने के कारण उसके प्ले आफ में जगह बनाने की संभावना काफी कम है। इनपुट-भाषा

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें