पहले हाफ के अंत तक मुंबई के पास एक गोल की बढ़त थी। मेजबान टीम पीछे रहने वाली नहीं थी। उसने कोशिशें जारी रखीं और इस बीच 47वें मिनट में ओग्बेचे ने बाईं तरफ से भागते हुए गोलपोस्ट के सामने जुआन मास्किया को गेंद दी लेकिन शुभाशीष उनके बीच में आ गए।
थोड़ी देर बाद मुंबई के साउगोउ भी गोल करने का आसान सा मौका गंवा बैठे। 55वें मिनट में नार्थईस्ट के तीन खिलाड़ी जल्दबाजी में गोल करने का मौका खो बैठे। मैच में वापसी के लिए नार्थईस्ट ने बदलाव किया और 64वें मिनट में रोबर्ट लालथालमुआना को बाहर बुला कीगन पीइरेरा को मैदान पर उतारा। चार मिनट बाद मिटो ग्ररगिक को येलो कार्ड मिला। कीगन ने 72वें मिनट में गोल करने की कोशिश भी की लेकिन वह सीधे गोलकीपर के हाथों में गेंद को खेल बैठे।
अंतिम पलों में दोनों टीमों के पास गोल करने के अच्छे और करीबी मौके आए लेकिन दोनों टीमों के खिलाड़ियों में तालमेल की कमी और सटीक संयोजन की कमी के चलते गोल नहीं हो सका और नार्थईस्ट को इस सीजन की पहली हार का सामना करना पड़ा। इनपुट-भाषा