मिजोरम और मणिपुर के स्कूल सुब्रत कप अंडर 14 सब जूनियर फुटबॉल लड़कों के वर्ग के फाइनल में पहुंच गए । पहले सेमीफाइनल में गत चैम्पियन मणिपुर की यूनिक मॉडल अकादमी ने अफगानिस्तान के एक स्कूल को टाइब्रेकर में 4-2 से हराया । दूसरे सेमीफाइनल में मिजोरम के सेडान सेकंडरी स्कूल ने असम के बेटकुची हाई स्कूल को 2-1 से हराया ।