ग्रुप-ए की टीमें क्रोएशिया और मैक्सिको के मैच में बड़ा उलटफेर देखने को मिला। सोमवार को दोनो टीमों के बीच हुए अंतिम 16 में जगह बनाने के लिए जोरदार मुकाबला हुआ। इस मुकाबले में मैक्सिको ने क्रोएशिया को 3-1 से करारी शिकस्त दी।
क्रोएशिया की इस हार से मैक्सिको अब अगले दौर के मुकाबलों के लिए अंतिम 16 में जगह पा ली है। मैक्सिको का अगला मुकाबला अब रविवार को नीदरलैंड से होगा।
हालांकि इससे पहले अंतिम 16 में पहुंचने के लिए क्रोएशिया की मजबूत दावेदारी दिख रही थी लेकिन मैक्सिको की टीम के जबरदस्त परफॉर्मेंस ने उसे टूर्नामेंट से बाहर कर दिया।