फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैक्सिको ने क्रोएशिया को हराकर पलटी बाजी

Tue, 24 Jun 2014 09:35 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रुप-ए की टीमें क्रोएशिया और मैक्सिको के मैच में बड़ा उलटफेर देखने को मिला। सोमवार को दोनो टीमों के बीच हुए अंतिम 16 में जगह बनाने के लिए जोरदार मुकाबला हुआ। इस मुकाबले में मैक्सिको ने क्रोएशिया को 3-1 से करारी शिकस्त दी।
विज्ञापन


क्रोएशिया की इस हार से मैक्सिको अब अगले दौर के मुकाबलों के लिए अंतिम 16 में जगह पा ली है। मैक्सिको का अगला मुकाबला अब रविवार को नीदरलैंड से होगा।

हालांकि इससे पहले अंतिम 16 में पहुंचने के लिए क्रोएशिया की मजबूत दावेदारी दिख रही थी लेकिन मैक्सिको की टीम के जबरदस्त परफॉर्मेंस ने उसे टूर्नामेंट से बाहर कर दिया।
विज्ञापन

10 मिनट में तीन गोल

मैक्सिको ने करीब 10 मिनट में ही लगातार तीन गोल किये जिसमें 72 मिनट में मार्क्वेज ने पहला हेडर गोल किया। उसके बाद गौराडो ने दूसरा और जैवियर ने तीसरा गोल दाग कर टीम को अगले दौर में पहुंचने के लिए सफलता दिलाई।

इससे पहले क्रोएशिया के कोच निको कोवाक ने साइम को मिडफल्ड में भेजकर टीम के प्रदर्शन में फेरबदल करने की कोशिश की लेकिन उन्हें इससे कोई खास सफलता नहीं मिली।

वहीं मैक्सिकन कोच मिगुल हेरेरा ने अंतिम 25 मिनट में लगातार फील्डिंग में परिवर्तन किए इससे पहले टीम में शुरुआती डिफेंड भी जबरदस्त देखने को मिला जिसमें मैक्सिकन गोल कीपर ओकाव क्रोएशिया के गोलकीपर स्टीपे से सॉलिड गोलकीपिंग की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें