चैंपियंस लीग फुटबॉल टूर्नामेंट में एसी मिलान के खिलाफ गोल ठोक कर स्पेन के स्टार खिलाड़ी लियोनल मेसी ने बार्सिलोना के अजेय क्रम को बरकरार रखा।
दोनों टीमों के बीच मुकाबला 1-1 की बराबरी पर छूटा। इस ड्रॉ के बावजूद ग्रुप एच में बार्सिलोना सात अंकों के साथ शीर्ष पर बना हुआ है।
दूसरी ओर, आर्सेनल को लीग में पहली बार अपने ही घर में बोर्सिया डोर्टमंड के खिलाफ 2-1 से हार का सामना करना पड़ा।
एक अन्य अहम मुकाबलों में एटलेटिको मैड्रिड ने ऑस्ट्रिया वेन को 3-0 से तथा चेल्सी ने स्कालेक को 3-0 से करारी शिकस्त दी।
नापोली ने मार्सिली को 2-1 से हराया।
जबकि ग्रुप डी में मैनचेस्टर सिटी ने मोस्कवा को 2-1 से हराकर अपने ग्रुप में दूसरे स्थान पर अपनी पकड़ मजबूत रखी। पहले स्थान पर ब्रायन म्युनिख टीम है। ब्रायन ने प्लेजन को एकतरफा मुकाबले में 5-0 से हराया।