फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहली बार चूके लियोनेल मेसी, दर्शकों को मार बैठे गेंद

विज्ञापन
विज्ञापन
इस बात में कोई शक नहीं लियोनल मेसी जैसा फुटबॉलर कोई नहीं, लेकिन नई बात थोड़ी अटपटी है। मेसी ने गेंद गोल करने के बजाय दर्शकों पर मार दी। ऐसा पहली मर्तबा हुआ कि मेसी को गोल करने का चांस मिला हो और वह चूक गए हों। ऐसा एक बार नहीं कई बार हुआ।
विज्ञापन


नेमार के बेहतरीन क्रास पर बार्सिलोना के स्टार मेसी कानिशाना सही नहीं बैठा और वह गेंद दर्शकों में मार बैठे। नेमार के ही पास पर मेसी ने सीधे गोलकीपर के सुरक्षित हाथों में गेंद मार दी। इसी तरह सुआरेज ने भी मौके मिस किए थे।

हालांकि सुआरेज एक गोल करने में सफल रहे। हालांकि इस गोल पर सुआरेज के ऑफ साइड होने को लेकर कुछ विवाद भी हुआ था। लेकिन मेसी के गोल मिस करने का खामियाजा टीम को मैच ड्रॉ पर झेलना पड़ा। वैलेंसिया की टीम ने सैंटी मिनास के गोल की बदौलत अपने घरेलू मैदान में यूरोपियन चैंपियन बार्सिलोना की टीम को ला लीगा में 1-1 से बराबरी पर रोक लिया।
विज्ञापन


न्यू वैलेंसिया मैच खत्म होने से पांच मिनट पहले तक 0-1 से पिछड़ रही थी लेकिन सैंटी ने मेजबान टीम को बराबरी दिला दी। इस मैच के बाद अब अब रियल मैड्रिड की टीम बार्सिलोना से चार अंक पीछे हैं। रिएल मैड्रिड की टीम एटलेटिको मैड्रिड से दो अंक पीछे तीसरे स्थान पर है। एटलेटिको ने डिएगो गोडिन और एटोंनी गिरिजेमान के गोलों की मदद से ग्रेनाडा को 2-0 से हराया।

विज्ञापन

रियल मैड्रिड की जीत में बेनेजमा के दो गोल

सैंटियागो बरनबियू स्टेडियम में रियल मैड्रिड ने गेटाफे को 4-1 से हराया। फ्रांस के खिलाड़ी करीम बेनेजमा ने दो गोल किए जबकि एक-गोल गेरेथ बेले और क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने किया।

बेनेजमा ने पेपे के बेहतरीन क्रास पर गोल कर दिया। उसके बाद बेनेजमा ने 16वें मिनट में दूसरा गोल कर दिया। गेरेथ बेले और क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने मध्यांतर से पहले दो और गोल करके टीम को पहले हाफ में 4-0 की सुरक्षित बढ़त दिला दी थी। गेटाफे के लिए एकमात्र गोल एलेक्सिस ने मैच समाप्ति से 21 मिनट पहले किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें