फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोपा अमेरिका: मेसी की टीम अर्जेंटीना क्वार्टर फाइनल में, आखिरी ग्रुप मैच में कतर को 2-0 से हराया

Tue, 25 Jun 2019 01:13 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला

सार

- 27 को रियो डि जेनेरियो में वेनेजुएला से होगा सामना 
विज्ञापन
अर्जेटीना
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लियोनल मेसी ने अपनी राष्ट्रीय टीम अर्जेंटीना के लिए मेजर खिताब जीतने की उम्मीदें कायम रखी हैं। अर्जेंटीना ने कोपा अमेरिका के अपने आखिरी ग्रुप मैच में कतर को 2-0 से मात देकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। अब सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए 28 जून को उसका सामना रियो डि जेनेरियो में वेनेजुएला से होगा। एल मार्टिनेज ने खेल के चौथे मिनट में ही गोल कर अर्जेंटीना को बढ़त दिला दी थी जो हाफ समय तक कायम रही। सर्जियो एगुआरो ने 82वें मिनट में बढ़त को 2-0 कर दिया। अर्जेंटीना ग्रुप बी में एक जीत, एक ड्रॉ और एक हार से चार अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहा।  

विज्ञापन


जीत के बाद अर्जेंटीना के कप्तान लियोनल मेसी ने कहा कि, 'हमने अच्छा खेल खेला और जीत दर्ज की। गोल किसने भी किया हो जीत मायने रखती है। हमें आत्मविश्वास पाने के लिए ऐसी ही जीत की जरूरत थी।'

 

विज्ञापन

कोलंबिया रहा शीर्ष पर

ग्रुप बी में सभी तीनों मैच जीतकर नौ अंकों के साथ शीर्ष पर रहा। उसने अपने आखिरी मैच में पराग्वे को 1-0 से मात दी। कोलंबिया की पराग्वे पर जीत भी अर्जेंटीना को नॉकआउट दौर में पहुंचने में अहम रही। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें