फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'इंडोनेशिया से मुकाबला भारतीय महिला फुटबॉल टीम की मानसिकता की परीक्षा'

Tue, 02 Apr 2019 08:19 PM IST
सोनू शर्मा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
भारतीय महिला फुटबॉल टीम - फोटो : File photo
विज्ञापन

भारतीय महिला फुटबॉल टीम एएफसी ओलंपिक क्लाफीफायर के दूसरे दौर के पहले मैच में इंडोनेशिया से भिड़ने की तैयारी कर रही है। मुख्य कोच मेमोल रॉकी ने कहा कि यह मुकाबला उनकी टीम की मानसिकता की परीक्षा होगी।  

विज्ञापन


मेमोल ने टूर्नामेंट पूर्व आधिकारिक प्रेस कांफ्रेंस में कहा , 'यह हमारी मानसिकता की परीक्षा होगी। हमें मानसिक रूप से मजबूत और आक्रामक होने की जरूरत है। प्रत्येक टीम ओलंपिक क्वालीफायर के दूसरे दौर की शुरुआत जीत के साथ करना चाहेगी और हम भी ऐसा ही चाहेंगे। पहले मैच में जीत हमें क्वालीफाई करने के लिए अच्छी स्थिति में पहुंचा देगी जो हम चाहते हैं।'

भारतीय महिला टीम ने म्यामां आने से पहले 14 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं, जिसमें इंडोनेशिया के खिलाफ दो मैत्री मैच भी शामिल हैं। भारत ने जनवरी में जकार्ता में ये दोनों मैच 3-0 और 2-0 से जीते थे। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा , 'हमने जनवरी में इंडोनेशिया के खिलाफ दो मैत्री मैच खेले थे और उन्होंने दिखाया था कि वे कितने कड़े प्रतिद्वंद्वी हो सकते हैं।' 

मेमोल ने कहा , 'हमने दोनों मैच जीते थे, जिससे हमारे लिए मानसिक रूप से स्थिति कड़ी है। हमें उन्हें कमतर नहीं आंक सकते और यह नही सोच सकते कि हम इस बार भी उन्हें हरा देंगे।' दोनों टीमों के बीच बुधवार को दो बजे से मैच खेला जाएगा। 
विज्ञापन


इनपुट: भाषा

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें